फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida: well educated young man theft.

नौकरी छोड़कर करने लगे लूट, किसके लिए?

Sun, 21 Sep 2014 05:28 AM IST
Updated Sun, 21 Sep 2014 05:28 AM IST
विज्ञापन
greater noida: well educated young man theft.

ग्रेटर नोएडा के बिसरख पुलिस ने ऐमनाबाद गोलचक्कर के पास वाहन चेकिंग में मुठभेड़ के दौरान लूटपाट करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक बीए और दो बीसीए के छात्र हैं।

विज्ञापन


सभी मौज मस्ती के लिए लूटपाट करते हैं। नौकरी करने वाले युवक भी जॉब छोड़कर लूटपाट करने लगे थे। पुलिस ने इनके पास से तीन तमंचे, तीन चाकू, आठ मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये बरामद किए हैं। जिस कार से वे चलते हैं, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


सीओ डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात थाना प्रभारी अश्विनी कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच गौर सिटी की ओर से एक लीवा कार आई, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। कार के नहीं रुकने पर पुलिस ने उसका पीछा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में दो बीसीए और एक बीए का छात्र

greater noida: well educated young man theft.

इस पर कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। लेकिन घेराबंदी करके बदमाशों को दबोच लिया गया। तीन युवकों के पास से तमंचे और तीन के कब्जे से चाकू मिले। इनके पास से करीब नौ कारतूस भी मिले।

आरोपियों की पहचान इलाहाबास थाना फेज-दो निवासी सुमित बैरागी, राहुल व गौरव, बागपत खेकड़ा के अहमदनगर नंगलाबढ़ी निवासी सुमित बैंसला, बुलंदशहर के बीबीनगर के सैदपुर निवासी मोहित और बदायूं के बिसौली निवासी केशव के रूप में हुई।

कार की नंबर प्लेट उतारकर करते थे वारदात
सुमित बैरागी की लीवा कार उसके पिता ने बर्थडे पर गिफ्ट के रूप में दी थी। सभी आरोपी इलाहाबास में रहते हैं और इसी कार से घूमते थे। एकाध बार छीना झपटी से इन युवकों ने अपराध की दुनिया में कदम रखा।

छीना-झपटी के बाद लालच बढ़ा तो ये लूटपाट करने लगे। उन रुपयों से ये महंगे मोबाइल खरीदते और रेस्टोरेंट में खाना खाते थे। लूटपाट के दौरान कार की नंबर प्लेट को उतार दिया जाता था। बदायूं के केशव तथा मोहित नोएडा के एक कॉलेज से बीसीए कर रहे थे, जबकि राहुल बीए का छात्र है।

14 वारदात कर चुका है गैंग
इस गैंग ने अभी तक 14 लूट की वारदात करने की बात को कबूल किया है। यह रात में कार में निकलते थे और रास्ता पूछने के बहाने ही लूट लेते थे।

डॉक्टर समेत दो महिलाओं को लूटा

greater noida: well educated young man theft.

दिल्ली के पटेल नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शुक्रवार रात एक  डॉक्टर समेत दो महिलाओं से जेवर और नगदी लूट ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार ईस्ट पटेल नगर में रहने वाली डॉक्टर दीप्ति सारंगी (60) का करोलबाग में क्लीनिक है। शुक्रवार रात वह बिग एप्पल स्टोर से खरीदारी कर पैदल ही घर जा रही थीं। घर के पास दो युवक उनके सामने से आए। इनमें से एक युवक ने दीप्ति का रास्ता रोक लिया, जबकि दूसरे युवक ने उनके गले को जोर से दबा दिया।

गला दबने से डॉक्टर बेहोश हो गईं। बताया गया है कि इसके बाद युवकों ने दीप्ति का ब्लैक बेरी मोबाइल, 1200 रुपये, सोने की चेन और हाथ में पहने दो सोनेे के कड़े लेकर फरार हो गए। होश आने पर पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस दीप्ति के बताए हुलिये के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

वहीं, एक अन्य मामले में बलजीत नगर की रहने वाली कांता रानी रात करीब 9:00 बजे बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। इसी दौरान आए दो लड़कों ने महिला की नाक पर रूमाल रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।

होश आने पर कांता ने देखा कि  उसके हाथ से सोने के दो कड़े, अंगूठी और  चेन गायब है। उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed