{"_id":"5e74bb858ebc3e76cb3d1000","slug":"greater-noida-three-mlas-dm-50-journalists-and-officers-corona-cornered","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा : तीन विधायक, डीएम, 50 पत्रकार और अफसरों पर कोरोना का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा : तीन विधायक, डीएम, 50 पत्रकार और अफसरों पर कोरोना का साया
Fri, 20 Mar 2020 06:18 PM IST
Mohit Mudgal
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 20 Mar 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्धनगर के तीनों विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी और करीब 50 पत्रकार भी कोरोना के साए में आ गए है। कनिका कपूर की लखनऊ पार्टी में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह गुरूवार को गौतमबुद्धनगर आए थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को गौतमबुद्धनगर यूनिवर्सिटी में बनाए गए क्वारेंटाइन वार्ड का जायजा लिया था। इसके बाद कलेक्ट्रेट में एक पत्रकार वार्ता की गई थी। जिसमें करीब 50 पत्रकार शामिल हुए थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के साथ नोएडा के विधयाक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनुराग भार्गव समेत 50 पत्रकार पूरे कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा करने पर उपलब्धियों के बारे में पत्रकार वार्ता को जानकारी दी थी।
विज्ञापन
अब जब शुक्रवार को यह बात सामने आई कि बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर वायरस से संक्रमित है। तो इसके बाद लखनऊ के साथ-साथ गौतमबुद्धनगर जिले में हड़कंप का आलम है। इस बारे में जिला प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह की लखनऊ में जांच की जा रही है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे के कदम पर निर्णय लिया जाएगा।