ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 12 घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसा डबल डेकर बस और ट्रक के बीच टक्कर की वजह से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस आगरा से नोएडा आ रही थी। इसी बीच बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस औरैया डिपो से आ रही थी।
आठ मृतकों में से अबतक 6 की पहचान हो चुकी है। उनके नाम हैं: 1-सुमन, 2-विश्वनाथ तिवारी(75), 3-विनीता(25), 4-अरुण (25), 5-कशिश, 6- बस चालक महेश (32), 7- खलासी बंदू (25)।
16 घायलों के नाम भी सामने आए हैं: 1-मंगल, 2-हनुमंत, 3-दिलीप, 4-रंजीत, 5- (जयकुमार की हालत गंभीर ), 6-जैपाल, 7-दिपू, 8-लाल सिंह, 9-कललू, 10- बीरु, 11-निहाल, 12-सुषमा, 13-भगवान सिंह, 14- शोरन, 15- करन, 16- विकास। बस ड्राइवर की पहचान महेश पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव चंदेलपुरा तहसील बरई जिला धौलपुर के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।'
आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूँ।
— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 29, 2019
ड्राइवर की फाइल फोटो
शुरुआती जांच में ड्राइवर की नींद है हादसे का कारण
शर्मा ने कहा, ‘‘घटना के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि बस चालक नींद में था। ट्रक धीमी गति से चल रहा था, तेज गति से चल रही बस उससे आगे नहीं निकल पाई और टक्कर हो गई।’’