{"_id":"5d4d4fd48ebc3e6ce3783e8b","slug":"greater-noida-ramtek-kataria-murder-case-accused-bjym-mahamantri-annu-kataria-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडाः रामटेक कटारिया हत्याकांड में फरार भाजपा युवा मोर्चा का नेता अन्नू कटारिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडाः रामटेक कटारिया हत्याकांड में फरार भाजपा युवा मोर्चा का नेता अन्नू कटारिया गिरफ्तार
Fri, 09 Aug 2019 04:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 09 Aug 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
आरोपी अन्नू कटारिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी में करीब दो माह पूर्व सपा नेता रामटेक कटारिया की गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद आरोपी भाजयुमो के जिला महामंत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में अभी तीन और आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बीती 31 मई को गांव गढ़ी निवासी सपा नेता रामटेक कटारिया जारचा रोड पर अपनी दुकान के सामने खड़े होकर नाला बनवा रहे थे। तभी गांव के ही बलेशर आदि ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी दिनदहाड़े हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में भाजयुमो के जिला महामंत्री अन्नू कटारिया समेत नौ लोग नामजद हुए थे। पुलिस मुख्य आरोपी बालेश्वर कटारिया समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
अब पुलिस ने अन्नू कटारिया को भी उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक का कहना है कि तीन फरार आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।