राजकुमारी हत्याकांड: करीबियों से पूछताछ, एक संदिग्ध सात साल से महिला के संपर्क में था... पति से हुआ था झगड़ा
पुलिस का कहना है कि संदिग्ध सात साल से राजकुमारी के संपर्क में था और उसका राजकुमारी के पति से भी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने पूछताछ के बाद संदिग्ध आरोपी को छोड़ने का दावा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दादरी के सरस्वती विहार में मंगलवार को घरेलू सहायिका राजकुमारी की तीन गोलियां मारकर हत्या के मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है। इनमें एक के परिजन ने पुलिस पर अवैध हिरासत में रखने का भी आरोप लगाया है। जबकि पुलिस का कहना है कि संदिग्ध सात साल से राजकुमारी के संपर्क में था और उसका राजकुमारी के पति से भी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने पूछताछ के बाद संदिग्ध आरोपी को छोड़ने का दावा किया है।
सूरजपुर की सोसाइटी में घरेलू सहायिका राजकुमारी मंगलवार को काम पर जाने के लिए घर से निकली ही थी कि तभी बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में राजकुमारी के जीजा व दो अज्ञात आरोपियों को नामजद किया गया है। हालांकि पुलिस के अनुसार पूछताछ में इन आरोपियों की वारदात संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए पुलिस अब राजकुमारी के कुछ अन्य करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इनमें एक शख्स को लेकर पुलिस ने दावा किया है कि उसका राजकुमारी के घर पर भी जाना आना था। राजकुमारी के पति का भी उससे विवाद हुआ था। शख्स को हिरासत में लेकर मारपीट आरोप लगाते हुए उसके एक परिजन ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। धार बताया है। परिजन के अनुसार शख्स को को पुलिस ने अभी छोड़ा नहीं है। इधर पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है।
उजागर हो रहीं अनैतिक गतिविधियां
राजकुमारी हत्याकांड में कुछ संदिग्धों से पूछताछ में क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने पुरुषों के अलावा कुछ महिलाओं से भी पूछताछ की है। कुछ होटल आदि भी संदेह के घेरे में आए हैं। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अनैतिक गतिविधियों को कौन-कौन संचालित कर रहा है।
सीसीटीवी की कमी फिर हुई उजागर
आलाधिकारियों के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन दृष्टि चलाया जा रहा है। इसके बावजूद दादरी में राजकुमारी की गोली मारकर फरार हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाए हैं। एक बार फिर क्षेत्र में सीसीटीवी की कमी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द खुलासा किया जाएगा।