फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida Major fire breaks out in cushion company due to short circuit in AC

Greater Noida: एसी में शॉर्ट सर्किट से कुशन फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Tue, 29 Oct 2024 06:05 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Oct 2024 06:05 PM IST
सार

दमकल विभाग का कहना है कि मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल का मुआयना किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Greater Noida Major fire breaks out in cushion company due to short circuit in AC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के उद्योग केंद्र-1, इकोटेक-3 स्थित एक कुशन निर्माण फैक्टरी में सोमवार रात एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में कंपनी में रखा सामान धधकने लगा। घटना की सूचना मिलते ही कंपनी के मालिक ब्रजेश कुमार त्यागी पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


आगजनी की यह घटना उद्योग केंद्र-1 के प्लॉट नंबर-121 पर स्थित कुशन कंपनी की है, जहां ब्रजेश कुमार त्यागी कुशन और उससे संबंधित उत्पाद बनाते हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। कंपनी के कर्मचारी ने जैसे ही आग देखी, उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी दी। तुरंत ईकोटेक-3 कोतवाली और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना मिलते ही करीब 30 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचीं।

विज्ञापन

दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और करीब दो घंटे की लगातार कोशिशों के बाद आग को काबू में लाया। हालांकि इस भीषण आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कंपनी में रखा भारी मात्रा में कॉटन, फाइबर, लैपटॉप और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। ब्रजेश कुमार त्यागी के अनुसार इस हादसे में करीब 25 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। 

उनकी कंपनी के पास फायर एनओसी पहले से ही मौजूद थी, लेकिन शॉर्ट सर्किट की इस घटना ने कुछ ही मिनटों में अधिक क्षति पहुंचाई है। दमकल विभाग का कहना है कि मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल का मुआयना किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि एसी में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed