फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida bisrakh known as ravan village first time in history burn his effigy on dussehra

जिस गांव को माना जाता है रावण की जन्मस्थली, वहां पहली बार अपवादों को पीछे छोड़ हुआ रावण दहन

Mon, 26 Oct 2020 06:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा (बिसरख)
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा (बिसरख) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 26 Oct 2020 06:22 PM IST
सार

- गांव को माना जाता है रावण की जन्मस्थली, नहीं जलाया जाता था पुतला
- इस साल सरकारी स्कूल के पास कुछ ग्रामीणों ने किया दहन

विज्ञापन
greater noida bisrakh known as ravan village first time in history burn his effigy on dussehra
बिसरख रावण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में दशहरे पर अपवादों को पीछे छोड़कर इस साल बिसरख में रावण के पुतले का दहन किया गया। गांव में पिछले कई वर्षों से रावण के पुतले का दहन नहीं किया जाता रहा है। माना जाता है कि पुतला दहन करने पर गांव में अनहोनी हो जाती है, लेकिन पुतला दहन करने वाले लोगों ने इसको केवल अफवाह करार दिया है।

विज्ञापन


गांव निवासी ओमेंद्र भाटी ने रविवार को कुछ लोगों के साथ मिलकर रावण के पुतले का दहन किया। ओमेंद्र देहरादून नगर निगम में पार्षद हैं। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने यह अफवाह फैला रखी है। गांव में रावण का मंदिर बनाने का प्रयास किया गया। जबकि, किसी को यह नहीं पता कि रावण का जन्म कब हुआ था।
विज्ञापन


पूर्वजों ने भी कभी इसका जिक्र नहीं किया। पिछले 10 साल के अंदर ही यह कहानी फैला दी गई। अगर गांव रावण की जन्मस्थली है तो यहां के लोग दीपावाली और दशहरा क्यों मनाते हैं। उनका कहना है कि अगले साल गांव में रामलीला का मंचन और मेले का भी आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बिसरख के निवासी रावण को अपना पूर्वज मानते हैं। उनका कहना है कि यह रावण की जन्मस्थली है। कुछ वर्ष पूर्व रावण के पुतले का दहन किया गया था, तब अनहोनी घटना घटी थी। इस कारण ग्रामीणों ने पुतला दहन बंद कर दिया। पुतला दहन करने के समय प्रेम सिंह, धीरेंद्र सिंह, गौतम सिंह, मोतीराम, प्रेमराज, देवेंद्र, विनोद भाटी, रमन भाटी, प्रवीण भाटी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed