फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayor furious over poor dog care at ABC Center

Delhi NCR News: एबीसी सेंटर में कुत्तों की बदहाल देखभाल पर महापौर भड़के

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। लाजपत नगर के एबीसी सेंटर में आवारा कुत्तों की देखभाल में लापरवाही मिलने पर महापौर प्रवेश वाही ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। औचक निरीक्षण के दौरान सेंटर में कुत्तों की उचित देखभाल नहीं होने पर महापौर ने आयुक्त संजीव खिरवार को संबंधित संस्था और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि पशुओं के इलाज और देखभाल में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महापौर ने आयुक्त के साथ एबीसी सेंटर की व्यवस्थाओं और कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद पशु चिकित्सा अधिकारियों से भी जानकारी ली। निरीक्षण में कुत्तों की देखभाल में कमी पाए जाने के बाद महापौर ने सेंटर में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने डॉग शेल्टर की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महापौर ने दक्षिणी पूर्वी जोन के कई इलाकों का निरीक्षण कर सफाई और कूड़ा प्रबंधन की स्थिति देखी। विजय कैंप में निर्माणाधीन फिक्स्ड कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन का काम जल्द पूरा करने को कहा। लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट के पास बन रहे फिक्स्ड कॉम्पेक्टर को भी जल्द जनता के लिए शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाजपत नगर क्षेत्र में सफाई से जुड़े सभी विकास कार्य सितंबर तक पूरे करने की समयसीमा तय की गई। महापौर ने उन स्थानों को तत्काल साफ करने के निर्देश दिए, जहां से पुराने कूड़ा डालने के स्थान हटाकर फिक्स्ड कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन शुरू किए गए हैं। जंगपुरा में बने फिक्स्ड कॉम्पेक्टर का निरीक्षण कर उसके रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निजामुद्दीन के नीले गुंबद चौक पर सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी और संसाधन लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों और सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed