फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater kailash Kidnapping case five accused arrested

बुजुर्ग की हत्या कर फ्रिज में ले गए शव, घर के आंगन में गाड़ा, मुख्य आरोपी समेत पांच धरे

Tue, 03 Sep 2019 11:43 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 03 Sep 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
greater kailash Kidnapping case five accused arrested
मुख्य आरोपी किशन और बुुजुर्ग कृष्ण - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश  में बुजुर्ग कृष्ण खोसला को फ्रिज में अगवा करने के मामले में पुलिस ने देर रात दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छापामारी कर मुख्य आरोपी किशन व टैंपो चालक प्रदीप शर्मा, दीपक यादव, सर्वेश, प्रभु दयाल को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में किशन ने खुलासा किया है कि बुजुर्ग की पत्नी को नशीला पदार्थ सूंघाकर घटना को अंजाम दिया गया था। जब वह बेहोश हो गई तो बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए फ्रिज में शव को डाला और संगम विहार ले गए। 
विज्ञापन


वहां कुछ दिन पूर्व किशन ने एक मकान किराए पर लिया था। उसके आंगन में शव गाड़ दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात शव बरामद करने का प्रयास कर रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की छानबीन चल रही है। उधर, घटना में और भी आरोपी होने की संभावना है, जिसके लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरौती के लिए तो नहीं किया गया अगवा

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कृष्ण खोसला को फिरौती के लिए तो अगवा नहीं किया था। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी और बाद में उनके शव को ठिकाने लगाने के बाद आरोपी परिवार से फिरौती की रकम वसूलना चाह रहे थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस देर रात तक विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed