फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Grap 1 restrictions lifted from Delhi-NCR, pollution reduced due to wind

Delhi: दिल्ली-एनसीआर से ग्रेप 1 की पाबंदियां खत्म, हवा चलने से प्रदूषण हुआ कम

Sun, 30 Mar 2025 04:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 30 Mar 2025 04:00 AM IST
सार

राजधानी में हवा की गति तेज होने व दिशा बदलने से प्रदूषण में सुधार आया है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी है।

विज्ञापन
Grap 1 restrictions lifted from Delhi-NCR, pollution reduced due to wind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) 1 के तहत लागू पाबंदियों को हटा दिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप-समिति ने यह कदम राजधानी में शनिवार को आए वायु प्रदूषण में सुधार को देखने के बाद लिया। ग्रेप के पहले चरण के तहत सड़क किनारे भोजनालयों, होटलों व रेस्तरां में कोयले के इस्तेमाल पर रोक थी, लेकिन अब ये दोबारा शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन


राजधानी में हवा की गति तेज होने व दिशा बदलने से प्रदूषण में सुधार आया है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 52 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि मंगलवार तक एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बरकरार रहेगा। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 182 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद में एक्यूआई सबसे कम 103 रहा।

विज्ञापन

जाम और प्रदूषण से निजात के लिए दिए अफसरों को निर्देश
विकसित एवं स्वच्छ दिल्ली बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार का हर महकमा जुटा है। विधायक, सांसद समेत सभी कैबिनेट मंत्री इस संकल्प को पूरा करने के लिए सड़क पर उतर रहे हैं। इसी कड़ी में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को धौला कुआं से शिव मूर्ति इंटरचेंज, गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे पर चल रहे निर्माणकार्य, ट्रैफिक जाम वाले प्वाइंट व ग्रीन स्ट्रेच का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रदूषण नियंत्रण समिति, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सिरसा ने जाम व प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस मौके पर सिरसा ने निर्माण कार्य से होने वाले वायु प्रदूषण व सड़क पर ट्रैफिक मूवमेंट का निरीक्षण किया और जाम लगने वाले स्थानों को चिह्नित कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महिपालपुर फ्लाईओवर और रोहतक/चंडीगढ़ रोड पर अधिक ट्रैफिक को देखते हुए जाम की वजहों के कारण का आकलन करने को कहा। साथ ही, निर्माणाधीन शिव मूर्ति इंटरचेंज और एयरपोर्ट अंडरपास का निरीक्षण किया। प्रदूषण नियंत्रण मानकों के उल्लंघन, ग्रीन बेल्ट की कमी और धूल कणों को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

सख्त निर्देश किया जारी : सिरसा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई निर्माण स्थलों पर निर्माण सामग्रियों को ढका नहीं गया था और निर्माण स्थलों से निकलने वाली मिट्टी भी खुले में पड़ी थी। न तो नियमित रूप से पानी का छिड़काव हो रहा था और न ही धूलकण की रोकथाम के लिए कोई उपाय। डीपीसीसी के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे डेवलपर के खिलाफ नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई करें। ट्रैफिक जाम, पीएम 2.5 स्तर बढ़ना और वायु प्रदूषण के बीच सीधा संबंध है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अधिकारियों को रजोकरी क्रॉसिंग के पास द्वारका-चंडीगढ़ बाइपास रोड जो धौला कुआं से जोड़ता है के लिए डायवर्जन प्लान बनाने को कहा, ताकि ट्रैफिक का सुगम परिचालन हो सके। वहीं, शिव मूर्ति इंटरचेंज पर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने को कहा। सिरसा ने कहा कि गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे राजधानी की लाइफलाइन है और यहां ट्रैफिक की अधिकता को देखते हुए वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed