फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   grandson murder of the elderly woman

दादी के सिर पर पोते ने किया वार, शॉल से घोंटा गला

Wed, 23 Dec 2015 08:38 AM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन
grandson murder of the elderly woman

प्रशांत विहार क्षेत्र स्थित रोहिणी में 74 साल की बुजुर्ग महिला कैलाशवती की हत्या उनके खुद के पोते ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी पोते हर्षित जैन (21) व उसके दोस्त गांव उक्कावली, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर निवासी गौरव त्यागी (24) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


नशे की लत, गर्लफ्रेंड और हाईफाई लाइफ जीने की चाहत में हर्षित ने 19 दिसंबर को लूटपाट के बाद अपनी दादी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया कुछ माल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह शनिवार को वल्लभ विहार, सोसायटी, रोहिणी सेक्टर-13 में एक बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कैलाशवती का शव फर्श पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाल से उनका गला भी घोंटा गया था

grandson murder of the elderly woman

उनके सिर पर चोट के निशान थे साथ ही शाल से उनका गला भी घोंटा गया था। प्रशांत विहार पुलिस के अलावा, स्पेशल स्टाफ ने मामले की छानबीन शुरू की। शुरुआती जांच में वारदात में किसी जानकार का हाथ होने की आशंका थी।


हत्या के समय आसपास और सोसायटी के सीसीटीवी को खंगाला गया तो कैलाशवती का पोता एक अन्य युवक के साथ आते दिखाई दिया। पुलिस ने छानबीन की तो हर्षित की भूमिका संदिग्ध लगी। 21 दिसंबर को एक सूचना के बाद पुलिस ने पहले हर्षित बाद में गौरव को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। हर्षित ने बताया कि उसने पहले भारी वस्तु से दादी के सिर पर वार किया। बाद में गौरव के साथ मिलकर उनका शाल से गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद वे घर से नगदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो गए।

पिता से झगड़ा कर छोड़ दिया था घर

grandson murder of the elderly woman

पूछताछ के दौरान हर्षित ने बताया कि 2012 में उसने जयपुर के एक कॉलेज में बीटेक में एडमिशन लिया था, लेकिन बीमारी की वजह से पढ़ाई बीच में छोड़कर आ गया था। बाद में परिजनों ने ग्रेटर नोएडा में आईआईएलएम में दाखिला करा दिया।

लेकिन यहां भी अटेंडेंस कम होने की वजह से उसने पढ़ाई छोड़ दी। करीब छह माह पूर्व उसने पिता से झगड़ा कर अपना घर छोड़ दिया और कुछ नगदी लेकर ग्रेटर नोएडा आकर पीजी में रहने लगा।

यहां उसकी मुलाकात डीटीसी बस चालक गौरव से हुई। दोनों साथ में नशा करने लगे। इस बीच हर्षित ने अपने दोस्तों से भी उधार ले लिया। वह भी उस पर पैसे वापस मांगने का दबाव बनाने लगे।

जेवरात देखकर बनाई हत्या की योजना

grandson murder of the elderly woman

नवंबर माह में हर्षित के माता-पिता रिश्तेदार की शादी में कोलकाता चले गए। वो अपने घर आ गया। यहां उसने देखा कि दादी काफी जेवरात पहने थी। यहीं उसने दादी की हत्या करने की योजना बना ली।

दोपहर 3:30 बजे से 5:30 बजे तक उसके दादा बाहर घूमने जाते थे। यही समय हत्या करने के लिए चुना गया। 17 दिसंबर को रेकी करने के बाद 18 दिसंबर को गौरव एसी ठीक करने के बहाने घर पहुंचा, लेकिन दादी ने मना कर दिया।

19 दिसंबर को हर्षित व गौरव दोनों फिर घर पहुंचे और वारदात को अंजाम दे दिया। लेकिन दोनों सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए और पुलिस उन तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed