{"_id":"6a96c1918547de84e20a9cb1","slug":"grand-preparations-at-the-iskcon-temple-for-janmashtami-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-512-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जन्माष्टमी को लेकर इस्कॉन मंदिर में भव्य तैयारी, पीकॉक थीम पर मंदिर की सजावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जन्माष्टमी को लेकर इस्कॉन मंदिर में भव्य तैयारी, पीकॉक थीम पर मंदिर की सजावट
विज्ञापन
1700 जवान संभालेंगे सुरक्षा
56 भोग का महाभोग, रात 12 बजे होगी मध्यरात्रि महाआरती
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। इस्कॉन मंदिर में चार सितंबर को महाजन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस बार करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। 1200 निजी सुरक्षा गार्ड व 500 दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जबकि 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
इस बार मंदिर की सजावट का मुख्य थीम पीकॉक (मोर) रखा गया है। भगवान श्रीकृष्ण के वस्त्र वृंदावन के कारीगरों की ओर से पीकॉक थीम पर तैयार किए जा रहे हैं। मंदिर की भव्यता के लिए थाईलैंड व बेंगलुरु से विशेष फूल मंगाए गए हैं। रंग-बिरंगी रोशनी व झांकियों के माध्यम से कृष्ण की बाल लीलाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
भगवान को 56 भोग अर्पित किया जाएगा, साथ ही महाअभिषेक, हरिनाम संकीर्तन, गीता पर प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रात 12 बजे भव्य मध्यरात्रि महाआरती होगी।
विज्ञापन
मंदिर के द्वार सुबह 4:30 बजे खुलेंगे और रात 1:30 बजे तक दर्शन जारी रहेंगे। आम श्रद्धालुओं के लिए गेट नंबर-1, स्पेशल गेस्ट के लिए गेट-6 तथा वीआईपी के लिए गेट-4 से प्रवेश होगा। प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई है।