फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gradually life coming on track in gurgaon

गुड़गांवः धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी जिंदगी

Mon, 22 Feb 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 22 Feb 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
gradually life coming on track in gurgaon

तीन दिन से जाट आरक्षण आंदोलन में बंधक बनी साइबर सिटी अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। शहर में स्थिति कुछ सामान्य हो रही है।

विज्ञापन


आरक्षण की मांग कर रहे जाटों की मांगों को मान लेने के बाद सोमवार को आंदोलनकारी सड़कों पर नहीं बैठे, लेकिन तीन दिनों तक चले इस आंदोलन का भय सोमवार को भी लोगों में दिखा।

घर से निकलने से पहले लोग ट्रैफिक, जाम और रास्ते के बारे में पूछकर निकलना मुनासिब समझा। रविवार तक बस अड्डे में खड़ी सिटी बसें सड़कों पर दौड़ीं, हालांकि गुडग़ांव से हरियाणा के दूसरे शहरों में जाने वाली बसें और ट्रेनों पर ब्रेक लगा रहा।
विज्ञापन


शहर के हालात का जायजा लिया। पेश है संवाददाता शाहनवाज आलम और फोटो जर्नलिस्ट दिनेश कुमार की रिपोर्ट।

दौलताबाद व लक्ष्मण विहार
-साइबर सिटी में आरक्षण की मांग को लेकर शुरुआत सबसे पहले यहीं हुई थी। सोमवार को यहां पर रास्ता साफ रहा। लोग आराम से फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर रहे थे। दौलताबाद फ्लाईओवर के नीचे लक्ष्मण विहार बस स्टैंड पर सोमवार को दफ्तर जाने वाले लोगों की भीड़ रही। यहां आसानी से लोगों को बसें और ऑटो मिल रही थी। सबकुछ सामान्य हुआ, लेकिन लोगों में सड़क जाम का भय था। ऑटो व बसों में बैठने के साथ आंदोलन के बाबत लोग बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुडग़ांव बस स्टैंड
बस स्टैंड पर रविवार तक एकलाइन से खड़ी गाडिय़ां निकल रही थीं। कुछ सिटी बसें आ रही थी। दिल्ली, बहादुरगढ़ और फरीदाबाद-बल्लभगढ़ तक जाने वाली प्राइवेट बसें भी सोमवार को बस स्टैंड में लगी हुई थी। यहां लोगों की भीड़ रही, लोकल आने-जाने वालों का सिलसिला जारी रहा। हालांकि सोनीपत, रोहतक, झज्जर व हिसार जाने के लिए कोई बसें नहीं मिली। इन शहरों को जाने वाली बसों के काउंटर बंद रहे। वोल्वो बसें भी नहीं चली।  हरियाणा रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर का कहना है कि लंबी रूटों की बसों के लिए निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही बसें चलेगी।

सदर बाजार, गुडग़ांव
सोमवार को सदर बाजार में स्थिति सामान्य रही। सभी दुकानें खुली रही। लोग भी यहां सामान खरीदने के लिए आना-जाना कर रहे थे। यहां पहुंचने वाले लोगों के बीच भी जाट आंदोलन को लेकर संशय था। पुलिस बाजार के दोनों छोर पर मौजूद थी। सोमवार को बाजार की रौनक लौटने से दुकानदार भी खुश थे। लोगों की उम्मीद है कि अब सबकुछ सामान्य हो जाएगा। बाजार की रौनक लौटने से आमदनी भी बढ़ेगी। शुक्रवार से आंदोलन के कारण लोग बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे थे।
jaat reservation


गुडग़ांव रेलवे स्टेशन
आरक्षण खत्म होने की सूचना के बाद दिल्ली-जयपुर-रेवाड़ी की ओर जाने वाली ट्रेन पकडने के लिए लोग सोमवार सुबह ही गुडग़ांव रेलवे स्टेशन पहुंच रहे थे, लेकिन सोमवार को भी इस रूट की सभी ट्रेन रद्द होने की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टुकड़ी तैनात रही। आरपीएफ भी गश्त लगा रही थी। टिकट कांउटर बंद रहे। स्टेशन अधीक्षक जगदीप प्रसाद का कहना है कि इस रूट पर चलने वाली करीब 80 ट्रेनें रद्द रही। कोई भी ट्रेन नहीं चली।

पानी की समस्या हुई दूर
आंदोलनकारियों द्वारा वेस्टर्न यमुना कैनाल में दरार आने और मुनक नहर को रोकने से गुडग़ांव में पानी की किल्लत की संभावना जताई जा रही थी। सोमवार का हालात सामान्य होने के बाद जिला प्रशासन ने साफ कर दिया कि कैनाल की मरम्मत कर दी गई है। नहर की सुरक्षा बढ़ाकर पानी की सप्लाई को दुरुस्त कर दिया गया है। उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने कहा कि जिले में अब पानी की कोई कमी नहीं है। लोगों को पानी का कम इस्तेमाल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed