{"_id":"579f49874f1c1b675d2b8969","slug":"governor-honoured-red-cross-volunteers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडक्रास के सहयोगियों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडक्रास के सहयोगियों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद रेडक्रास सोसायटी के साथ मिलकर काम करने वाले विभिन्न लोगों एवं पदाधिकारियों को राज्यपाल अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। यह सम्मान वर्ष 2008-09 से 2013-14 तक में काम करने वालों को प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी रेडक्रास सोसाइटी के सचिव डीआर शर्मा ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्यपाल प्रो. कप्तान सिहं सोलंकी द्वारा जिला के लिये सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त चन्द्रशेखर को सोविनियर भेंट करके सम्मानित करेंगे। इस कड़ी में सोसायटी के डी आर शर्मा को दो गोल्ड मेडल व सोविनियर प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा सम्मानित होने वाली सहयोगी समाज सेवी संस्थाओं, स्कूलों एवं व्यक्तियों में एस्कार्टस कंपनी, मानव रचना यूनिवर्सिटी, केएल मेहता महिला कॉलेज, एश्लॅन कॉलेज, राजकीय बाल तथा कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड, एन एच 5, समाज सेवी राज कुमार अग्रवाल, दिनेश रघुवंशी, डॉ. सतीश आहुजा, संदीप गोयल, संजय गोयल, डॉ. एम पी सिहं, रविन्द्र मनचंदा, डी सी कुमैडी एवं सरोज बाला शामिल हैं।
विज्ञापन