फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   government preparation for cancel the licenses of Rajdhani and Yamuna power

सरकार ने की 'राजधानी' व यमुना पावर का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

Tue, 21 Jun 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
government preparation for cancel the licenses of  Rajdhani and Yamuna power

राजधानी की दो तिहाई इलाके में बिजली वितरण करने वाली कंपनी राजधानी और यमुना पावर लिमिटेड का लाइसेंस दिल्ली सरकार रद्द करना चाहती है। सरकार ने अपनी मंशा से दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) को भी अवगत करा दिया है।

विज्ञापन


सरकार इन दोनों बिजली वितरण कंपनियों की कार्यप्रणाली और इनके इलाके में बिजली कटौती को वजह बता रही है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ बैठक की थी और बिजली कटौती होने पर सख्त रुख अख्तियार करने की बात कही थी।
विज्ञापन


इसके अलावा पिछले सप्ताह दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस संबंध में बातचीत के लिए अनिल अंबानी को बुलाया था। लेकिन अभी तक यह मुलाकात नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार और बिजली कंपनियों में लगातार तनातनी

government preparation for cancel the licenses of  Rajdhani and Yamuna power
बिजली - फोटो : अमर उजाला

दरअसल आम आदमी पार्टी बिजली-पानी को एक बड़ा मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ी थी और दिल्ली में बड़ी जीत दर्ज की थी। सत्ता में आने के बाद से आप सरकार और बिजली कंपनियों में लगातार तनातनी हो रही है।

सरकार का दवाब है कि बिजली कीमत न बढ़ाई जाए वहीं कंपनियां लगातार कह रही है कि यदि बिजली कीमत नहीं बढ़ाई गई तो घाटा बढ़ता चला जाएगा जिसका खामियाजा बाद में बिजली उपभोक्ताओं को ही भुगतना पड़ेगा।

इस वजह से दिल्ली सरकार इस सख्त निर्णय की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed