फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   government has called a meeting regarding the rising number of swine flu cases in Delhi

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप: राजधानी में मामलों में बढोतरी, सरकार अलर्ट, बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

Tue, 25 Aug 2026 11:43 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 25 Aug 2026 11:43 AM IST
सार

स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने के बीच दिल्ली सरकार ने एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में मौजूदा हालात की समीक्षा और रोकथाम व नियंत्रण के उपायों पर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
government has called a meeting regarding the rising number of swine flu cases in Delhi
स्वाइन फ्लू का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल दिल्ली में इन्फ्लुएंजा-ए के 2,300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें शुक्रवार तक एच1एन1 के 1,777 से अधिक मामले शामिल हैं। वहीं, हस्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अकेले गुरुवार को 114 नए एच1एन1 मरीज मिले। वहीं, स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में मौजूदा हालात की समीक्षा और रोकथाम व नियंत्रण के उपायों पर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की है कि स्वच्छता का ध्यान रखें, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें, खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकें, साबुन से हाथ धोएं और जरूरत पड़ने पर मास्क पहनें। अस्पतालों में पर्याप्त बेड, डॉक्टर, दवाएं और उपकरण उपलब्ध हैं। 35 अस्पतालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में इन्फ्लुएंजा-ए के कुल मामले लगभग 2,392 हैं, जिनमें एच1एन1 प्रमुख है। इन्फ्लुएंजा ए+बी के कुल मामले लगभग 2,602 हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले दिए गए आंकड़ों के अनुसार एच1एन1 के लगभग 1,777 से अधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

54 फीसदी घरों में किसी ने किसी को बुखार या वायरल के लक्षण
इन दिनों बुखार और वायरल के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में किए गए सर्वे में 54 फीसदी घरों में कम से कम एक व्यक्ति को बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या शरीर में दर्द जैसे फ्लू और वायरल फीवर से पीड़ित हैं।

वहीं, 23 फीसदी घरों में चार या उससे अधिक लोग एक साथ इन लक्षणों से परेशान हैं। लोकलसर्किल्स की ओर से किए गए इस सर्वे में दिल्ली समेत एनसीआर के लोगों से 32 हजार से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं। सर्वे में 32,643 लोगों ने बताया कि उनके घर में इस समय कितने लोग फ्लू या वायरल बुखार जैसे लक्षणों से परेशान हैं।

सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी लोगों ने बताया कि उनके घर में किसी को भी ऐसे लक्षण नहीं हैं। वहीं, 15 फीसदी घरों में एक व्यक्ति, 16 फीसदी में दो से तीन लोग और 23 फीसदी घरों में चार या उससे अधिक लोग ऐसे लक्षणों से पीड़ित हैं। यानी कुल 39 फीसदी घरों में दो या उससे अधिक सदस्य एक ही समय में बीमार हैं।

सर्वे के मुताबिक, एच1एन1, कोविड, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और सामान्य वायरल बुखार के कई लक्षण एक जैसे होते हैं। इनमें बुखार, खांसी, गले में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना और कमजोरी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed