फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four special trains to run during the festive season.

Delhi NCR News: त्योहारी सीजन में चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
आनंद विहार से पाटलिपुत्र के लिए दैनिक ट्रेनें, निजामुद्दीन-दादर के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट सेवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। इस सीजन में चार आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें आनंद विहार टर्मिनल से लौकहा बाजार (बिहार) और पाटलिपुत्र के लिए दैनिक ट्रेनों के संचालन के साथ योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर के बीच साप्ताहिक और हजरत निजामुद्दीन-दादर के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन सेवा शुरू होगी। इससे दिल्ली से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04014/04013 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल 16 सितंबर से 29 नवंबर तक आनंद विहार से और 17 सितंबर से 30 नवंबर तक लौकहा बाजार से रोजाना चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04314/04313 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश आरक्षित साप्ताहिक स्पेशल चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक ऋषिकेश से और 5 अक्तूबर से 30 नवंबर तक मुजफ्फरपुर सेचलेगी। यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। आनंद विहार से ट्रेन शाम 3:40 बजे रवाना होगी। रास्ते में गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, सकरी, झंझारपुर और अन्य स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन रात 8:15 बजे लौकहा बाजार पहुंचेगी।
विज्ञापन


निजामुद्दीन-दादर के बीच सुपरफास्ट ट्रेन



ट्रेन संख्या 04002/04001 हजरत निजामुद्दीन-दादर-हजरत निजामुद्दीन आरक्षित सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 13 अक्तूबर से 24 नवंबर तक निजामुद्दीन से और 15 अक्तूबर से 26 नवंबर तक दादर से चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार को निजामुद्दीन से और बृहस्पतिवार को दादर से चलेगी। इसमें केवल एसी श्रेणी के कोच होंगे। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04096/04095 आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित स्पेशल ट्रेन 1 अक्तूबर से 29 नवंबर तक आनंद विहार से और 2 अक्तूबर से 30 नवंबर तक पाटलिपुत्र से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed