फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   government got 200 carore revenue from two deals of land

जमीन की दो डील से दिल्ली सरकार को 200 करोड़ का राजस्व

Thu, 21 Jan 2016 05:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jan 2016 05:14 AM IST
विज्ञापन
government got 200 carore revenue from two deals of land

राजस्व वसूली में पीछे चल रही सरकार को दिसंबर में हुई राजस्व बढ़ोत्तरी से थोड़ी राहत मिली है। यह राहत राजस्व विभाग में संपत्ति पंजीकरण ब्रांच के मिला है। यहां दिसंबर माह में दूसरे विभागों की तुलना में सबसे ज्यादा राजस्व बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यह संभव हुआ पश्चिमी जिला डीएम कार्यालय (सब रजिस्ट्रार) में संपत्ति पंजीकरण की दो डील से। इससे सरकार को करीब 200 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।

विज्ञापन


दरअसल पश्चिमी डीएम कार्यालय के अंतर्गत आने वाले पंजाबी बाग स्थित शिवाजी पार्क में डीएलएफ कंपनी की एक 17,000 स्क्वायर मीटर जमीन मौजूद है। डीएलएफ ने अब इसी जमीन को अपनी ही कंपनी से दो अलग-अलग डील के तहत एग्रीमेंट किया है। यह क्षेत्र ई-कैटिगरी में आता है। उस लिहाज से इस जमीन की कीमत सर्कल रेट के तहत 500 करोड़ रुपये आती है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग के अधिकारियों की मानें तो कंपनी ने इस जमीन के दो टुकड़ों में दो डील की। बाजार मूल्य को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने 17,000 स्क्वायर मीटर जमीन की 3000 करोड़ रुपये ज्यादा की वैल्यू अपनी तरफ से लगाई। उस पर छह फीसदी स्टांप ड्यूटी के लिहाज से करीब 200 करोड़ रुपये का रेवेन्यू सरकार को मिला। बताया जा रहा है कि कंपनी इस पर कोई हाउसिंग सोसायटी बनाना चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि अप्रैल 15 से नवंबर 15 तक राजस्व विभाग की कुल कमाई 2151 करोड़ रुपये थी। दिसंबर में यह बढ़कर 2632 करोड़ रुपये पहुंच गई। मसलन अप्रैल से नवंबर 2015 तक प्रतिमाह औसतन 250-300 करोड़ रुपये कमाने वाले इस विभाग ने दिसंबर में करीब 500 करोड़ का इजाफा हुआ। राजस्व विभाग का 31 मार्च 2016 तक कुल 3900 करोड़ राजस्व का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed