{"_id":"5728a9ef4f1c1b19235cce8a","slug":"government-buildings-will-improve-the-movement-of-diwyangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों की आवाजाही के लिए सरकारी भवनों में होगा सुधार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों की आवाजाही के लिए सरकारी भवनों में होगा सुधार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 04 May 2016 07:24 AM IST
विज्ञापन
सुगम भारत अभियान
दिव्यांगों की सरकारी भवनों में आवाजाही आसानी से हो, इसके लिए जिले के 42 भवनों में सुधार किया जाएगा। मंगलवार को सुगम भारत अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अधिकृत स्वम संस्था के प्रतिनिधियों ने समाज कल्याण अधिकारी नीरा मलिक एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर से विस्तार से बातचीत की।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही जिले के इन 42 सरकारी भवनों को चिन्हित किया जा चुका है। इन भवनों में दिव्यांग लोगों के लिए रैंप आदि बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त एवं जिला उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि स्वम संस्था के प्रतिनिधि 4 से 7 मई तक जिले के 42 भवनों का सर्वे करेंगे और उनमें दिव्यांग लोगों के लिए क्या-क्या व्यवस्थाएं की जानी हैं, इसका पूरा ब्यौरा तैयार करके उसे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को भेजा जाएगा, जो इन सभी भवनों में सुगम भारत अभियान के अंतर्गत कार्य करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा में गुडग़ांव एवं फरीदाबाद जिले को सुगम भारत अभियान के लिए चुना गया है, जिसमें 42 भवन गुडग़ांव के चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन
इन भवनों में लघु सचिवालय, लेजर वैली, हुडा कार्यालय, राजकीय महाविद्यालय, बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल सहित ज्यूडिशियल कॉम्पलैक्स, इनकम टैक्स कार्यालय, नगर निगम कार्यालय व पुलिस आयुक्त कार्यालय भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा जल्द ही सर्वे का काम पूरा होने के बाद भारत सरकार सुगम भारत अभियान के अंतर्गत काम करेगी।