{"_id":"5ca276e5bdec22147163b9e0","slug":"gopal-rai-wrote-a-letter-to-bjp-state-president-manoj-tiwari-on-monday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोपाल राय का मनोज तिवारी को खत, पूछा-अदालत ने कहां दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने से मना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाल राय का मनोज तिवारी को खत, पूछा-अदालत ने कहां दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने से मना किया
Tue, 02 Apr 2019 02:09 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
गोपाल राय ने मनोज तिवारी को लिखा खत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को खत लिखा। इसमें उन्होंने मनोज तिवारी से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने से जुड़े मसले पर सवाल पूछा है।
गोपाल राय का आरोप है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण राज्य के मामले में दिल्ली वालों से सार्वजनिक तौर पर झूठ बोल रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए गोपाल राय ने बताया कि आप लगातार दिल्ली वालों को आगाह कर रही है कि मनोज तिवारी पूर्ण राज्य के मामले में झूठा बयान दे रहे हैं।
यहां तक कि सार्वजनिक मंचों से वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या पेश करते हैं। इस बारे में जब आप उनसे सवाल करती है तो वह चुप्पी साध जाते हैं।
गोपाल राय ने बताया कि इन्हीं हालातों में वह निजी तौर पर एक खत मनोज तिवारी को भेज रहे हैं। इसके साथ सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी भी भेजी है।

मनोज तिवारी को अब बताना चाहिए कि अदालत ने कहां दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने से मना किया है। अगर उनके पास इस तरह की कोई कॉपी है कि वह उसे सार्वजनिक कर दें।
गोपाल राय ने चेतावनी दी कि अगर मनोज तिवारी ने उनके सवालों का जवाब न देकर लोगों में झूठ फैलाने की आगे भी कोशिश की, तो पार्टी इस मामले में चुनाव आयोग को शिकायत करेगी।
गोपाल राय ने चेतावनी दी कि अगर मनोज तिवारी ने उनके सवालों का जवाब न देकर लोगों में झूठ फैलाने की आगे भी कोशिश की, तो पार्टी इस मामले में चुनाव आयोग को शिकायत करेगी।