फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gopal rai meet acb in connection with premium bus service case

प्रीमियम बस सर्विस की फाइल संग एसीबी चीफ मीणा से मिलने पहुंचे गोपाल राय 

Tue, 14 Jun 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Jun 2016 07:04 PM IST
सार

  • पूर्व परिवहन मंत्री गोपाल राय के साथ परिवहन विभाग के अधिकारी और विधायक भी रहे मौजूद
  • गोपाल राय ने कहा कि राजनैतिक शिकायत के तहत हो रही जांच, अभी तक कोई एफआईआर नहीं
  • प्रीमियम बस सर्विस को लेकर एलजी से भी की मुलाकात, समर्थकों ने एसीबी के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
gopal rai meet acb in connection with premium bus service case
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐप बेस्ड प्रीमियम बस मामले में परिवहन मंत्री रहे गोपाल राय मंगलवार को इस योजना में कथित घोटाले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के मुखिया मुकेश कुमार मीणा से मिलने पहुंचे। 

विज्ञापन


उनके साथ उनके संसदीय सचिव संजीव झा के अलावा पार्टी के कई विधायक अलका लंबा, अनिल वाजपेयी, कमांडो सुरेंद्र, सरिता सिंह और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। गोपाल राय एसीबी चीफ के साथ करीब एक घंटे तक रहे।
विज्ञापन


गोपाल राय ने बताया कि इस मुलाकात से पता चला है कि अभी तक एसीबी ने कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की है। इसके बाद उन्होंने एलजी से भी मुलाकात की।

एसीबी मुखिया से मुलाकात के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने बताया कि एसीबी चीफ ने इससे संबंधित जो भी सवाल पूछे हमने दस्तावेजों के साथ उनके समझ पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने आखिरी में उनसे इतना पूछा कि क्या अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर हुई है तो एसीबी चीफ मीणा ने मना कर दिया। उनसे पूछा गया कि जब इस मामले में कोई लेन देन नहीं हुआ तो घोटाला कैसे तो उन्होंने कोई जवाब नहीं था।

एसीबी के जरिए बनाया जा रहा दबाव

gopal rai meet acb in connection with premium bus service case

गोपाल राय ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनैतिक शिकायत है। इसके आधार पर एसीबी की तरफ से परिवहन विभाग के अधिकारियों पर पूछताछ के बहाने दबाव बनाया जा रहा है। अधिकारियों को परेशान भी किया जा रहा है।

परिवहन मंत्री ने एसीबी चीफ से मिलने के बाद एलजी हाउस भी गए। वहां एलजी से मुलाकात के बाद बताया कि एलजी  साहब ने कहा है कि उन्हें भ्रष्टाचार से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है।

हालांकि एसीबी अधिकारियों की माने तो इस एक घंटे की मुलाकात के दौरान परिवहन मंत्री से कई सवाल पूछे गए। इसमें पूरी योजना के बारे में जानकारी के साथ यह पूछा गया कि इसकी अधिसूचना जारी करने से पहले एलजी से मंजूरी ली है की नहीं। यह योजना कौन और कैसे लेकर आया। एसीबी का कहना है कि अभी तक इस मामले की जांच चल रही है।

गोपाल राय समर्थकों की जमकर नारेबाजी

gopal rai meet acb in connection with premium bus service case

गोपाल राय के एसीबी कार्यालय पहुंचने से पहले उनकी विधानसभा से आए समर्थक एसीबी कार्यालय पहुंच चुके थे। विकास भवन दो जिसमें एसीबी का कार्यालय है उसके बाहर जमकर नारेबाजी की। एसीबी खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अपने नारों से निशाने पर मोदी सरकार को लिया। गोपाल राय के समर्थन में नारे लगाने के साथ मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह सरकार को काम नहीं करने दे रहे है।

गोपाल राय आने के बाद वह जब तक अंदर एसीबी कार्यालय में मौजूद रहे तब तक समर्थकों ने बाहर उनके समर्थन में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed