फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gopal kanda's haryana lokhit party on aam aadmi party's track

AAP के रास्ते पर चली गोपाल कांडा की पार्टी

Fri, 23 May 2014 07:19 PM IST
Updated Fri, 23 May 2014 07:19 PM IST
विज्ञापन
gopal kanda's haryana lokhit party on aam aadmi party's track

हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के सुप्रीमो गोपाल कांडा ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश के सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए उम्मीदवारों का चयन सर्वे से किया जाएगा।

विज्ञापन


यह कार्य पार्टी के गठन से पहले ही शुरू कर दिया गया है। साथ ही किसी पार्टी से समझौता करने से फिलहाल उन्होंने इनकार किया है। कांडा ने ओल्ड ज्यूडीशियल कांप्लेक्स स्थित हलोपा मुख्यालय में अमर उजाला से विशेष बातचीत की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चयन में व्यक्ति की सामाजिक या राजनीतिक गतिविधियों के कारण पहले से समाज में उसकी स्वीकारता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है AAP का आइडिया

gopal kanda's haryana lokhit party on aam aadmi party's track

उन्होंने माना कि सर्वे का आइडिया उन्होंने आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव से लिया है। पार्टी की रणनीति का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि 25 जून से उकलाना विधानसभा क्षेत्र से जनसभाओं का दौर शुरू होगा।

यह सभी विधानसभाओं में बदस्तूर चलेगा और जींद में राज्य स्तरीय रैली के बाद समाप्त होगा। इस दौरान प्रदेश की राजनीति के कई चर्चित चेहरे मंच पर नजर आएंगे।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी हमले किए। सवाल उठाया कि गीतिका मामले में प्रदेश सरकार ने अपने स्तर से जांच क्यों नहीं करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed