फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gopal kanda relatives are threatening his ex-manager

गोपाल कांडा के भाई और साले पर धमकाने का आरोप

Fri, 31 Jul 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 31 Jul 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
Gopal kanda relatives are threatening his ex-manager

एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या के मामले में जेल की हवा खा कर लौटे प्रदेश के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन


उनकी कंपनी के पूर्व निदेशक ने आरोप लगाया है जमीन की खरीद-फरोख्त में किए हुए हस्ताक्षर से मुकरने के लिए उनके भाई व साले उस पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने मोबाइल पर जान से मारने व अपहरण की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


सुशांत लोक निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की नामदेव कंस्ट्रक्शन कंपनी में डायरेक्टर था। कंपनी को नौ एकड़ जमीन पर ग्वाल पहाड़ी में लाइसेंस मिला था, जिसमें से सवा दो एकड़ जमीन पर समर्थक बिल्डर के साथ डील हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के नियम व शर्त के हिसाब से उन्होंने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे। समर्थक बिल्डर व कंपनी का जमीन की खरीद-फरोख्त पर विवाद चल रहा है। बिल्डर की ओर से इस मामले में सोहना अदालत से स्थगन आदेश लिया गया है।

जिसे हटवाने के लिए पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के भाई गोविन्द कांडा व उनके साले तेज बंसल ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। उसके मोबाइल डिटेल को जांचा जाए। डीसीपी ईस्ट दीपक साहरण ने मामले की जांच सेक्टर 29 थाना प्रभारी को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed