{"_id":"144be92a09a907049c13d22eff2ce6e2","slug":"goons-beats-woman-shopkeeper-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दुकानदार से मारपीट करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दुकानदार से मारपीट करने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Mar 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने एक महिला दुकानदार से मारपीट और अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला की दुकान में आकर उससे मारपीट की थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीमा (काल्पनिक नाम) अपने परिवार के साथ बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में रहती है। घर में ही उसकी परचून की दुकान भी है। मंगलवार को सीमा ने थाना शहर बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि 17 मार्च की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी दुकान पर थी। इसी दौरान वहां पर शौकीन उर्फ टिड्डा नामक एक व्यक्ति आया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि शौकीन ने दुकान में आकर गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। जब उसने आरोपी से ऐसा करने से मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
आरोपी ने दुकान में तोड़ फोड़ भी की, शोर सुनकर महिला का पति दुकान में आया तो आरोपी भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।