फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   google search is showing jnu on anti national and sedition

गूगल मैप में एंटी नेशनल सर्च करने पर दिख रही जेएनयू की तस्वीर

Fri, 25 Mar 2016 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Mar 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
 google search is showing jnu on anti national and sedition
गूगल मैप में जेएनयू

गूगल मैप ने जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। गूगल मैप के सर्च आप्‍शन में अंग्रेजी में एंटी नेशनल या सेडिशन लिखने पर वह जेएनयू कैंपस का चित्र दिखा रहा है।

विज्ञापन


गूगल ऐप के इस रिजल्ट को लेकर छात्रों में असंतोष है, जबकि इस बारे में साइबर लॉ एक्सपर्ट पवन दुग्गल ने एएनआई को बताया कि यह कंप्यूटर नेटवर्क की गलती का नतीजा है। ये अनजाने में की गई गलती है।
विज्ञापन


मालूम हो कि नौ फरवरी को जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के विरोध में शहादत दिवस मनाया गया और कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी नारे लगाए जाने की शिकायत की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, कन्हैया की गिरफ्तारी के बाद विश्वविद्यालय में छात्र दो गुटों में बंटे दिखाई दिए। साथ ही सड़क पर ही भी कन्हैया के विरोध और समर्थन में रैलिया निकाली गई थीं।

क्यों चर्चा में है जेएनयू

 google search is showing jnu on anti national and sedition
गूगल मैप में जेएनयू

इस मामले में पुलिस ने कन्हैया कुमार के अलावा अनिर्बन भट्टाचार्य और उमर खालिद को भी गिरफ्तार किया था। नौ फरवरी की घटना के बाद ये दोनों ही छात्र गायब थे जबकि दिल्ली प‌ुलिस ने इनकी खोज में दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में छापे मारे थे।

इस घटना में नाटकीय मोड़ तब आया जब दिल्ली पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए ये दोनों अचानक जेएनयू कैंपस में प्रकट हुए और रैली कर खुद पर लगे आरोपों की सफाई देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दी कि उन्हें सरेंडर करने के लिए सुरक्षा प्रदान की जाए। 

हालांकि कोर्ट ने उनकी शर्त को अस्वीकार करते हुए पुलिस के सामने समर्पण करने को कहा। फिलहाल ये तीनों ही छह महीने की अग्रिम जमानत पर जेल से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed