खुशखबरी: मेट्रो में अब नहीं कटेगा आपका फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो में अब सफर करने के दौरान यात्रियों को कॉल ड्राप की दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि डीएमआरसी ने मेट्रो परिसर समेत स्टेशन में टेलीकॉम टावर लगाने के प्रपोजल को हरी झंडी दे दी है।
दिल्ली मेट्रो अपनी सभी छह लाइन के 52 स्टेशनों में 2जी, 3जी व 4जी टावर लगाएगी। टेलीकॉम टावर लगाने से दिल्ली मेट्रो ही नहीं, बल्कि ट्रैक के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) प्रबंधन के मुताबिक, ट्रेन और मेट्रो स्टेशन के अंदर अक्सर यात्रियों को कॉल ड्राप की शिकायत रहती थी। यात्री मेट्रो की सुझाव पुस्तिका में इस बात की शिकायत करते थे, कि स्टेशन में एंट्री के साथ ही उनका मोबाइल आउट ऑफ रीच या फिर बात करते-करते कॉल कट जाती थी।
टेलीकॉम टावर लगाने का प्रपोजल पास किया
यात्रियों की इस समस्या का समाधान करने के लिए मेट्रो परिसर में टेलीकॉम कंपनियों के टावर लगाने के प्रपोजल को पास किया गया है। रेड, येलो, ब्लू, ग्रीन, वायलेट, एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन में टेलीकॉम कंपनियों के टावर लगाए जाएंगे।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू ने दिल्ली मेट्रो को यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के अलावा रेवेन्यू इकट्ठा करने के विभिन्न बिंदुओं पर जोर देने को कहा था।
इसी के तहत दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए टेलीकॉम कंपनियों को परिसर में टावर लगाने की अनुमति दे रही है। हालांकि दिल्ली मेट्रो ने कंपनियों को प्रपोजल में साफ किया है कि टावर लगाने के दौरान वे इस बात का ध्यान रखें कि उसकी किरणों से यात्रियों को कोई नुकसान न पहुंचे।