फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Good news for Delhi NCR people Ashram Underpass will start from March 22

अच्छी खबर : दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए खुशखबरी, 22 मार्च से शुरू हो जाएगा आश्रम अंडरपास

Mon, 07 Mar 2022 11:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Mar 2022 11:27 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अधिकारियों के साथ आश्रम फ्लाईओवर व प्रगति मैदान से निजामुद्दीन के बीच बनाए जा रहे अंडरपास के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तेजी के साथ निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Good news for Delhi NCR people Ashram Underpass will start from March 22
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आश्रम चौक पर अंडरपास का निर्माण कार्य 15 दिनों के भीतर पूरा हो जाएगा और यह अंडरपास 22 मार्च से ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ अंडरपास के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन आश्रम फ्लाईओवर व प्रगति मैदान के पास बन रहे अंडरपास के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की।

विज्ञापन


इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले साल आश्रम अंडरपास के निर्माण कार्य को कई बार रोकना पड़ा। इससे अंडरपास के काम को पूरा होने में देरी हुई है, लेकिन अब अंडरपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है और 15 दिनों के कार्य भीतर पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 मार्च से इस अंडरपास को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा जिससे रोजाना लाखों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अधिकारियों के साथ आश्रम फ्लाईओवर व प्रगति मैदान से निजामुद्दीन के बीच बनाए जा रहे अंडरपास के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तेजी के साथ निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आईटीओ, रिंग रोड, केन्द्रीय सचिवालय, इंडिया गेट, सेंट्रल दिल्ली जाने के लिए रोजाना लाखों लोग इन रास्तों का प्रयोग करते है। इसका ध्यान रखते हुए जल्दी ही यहां निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आश्रम फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अगस्त तक व दिल्ली सरकार व केंद्र सरकर के सहयोग से बन रहे प्रगति मैदान अंडरपास का कार्य मई माह तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed