फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   goli at holi

होली के दिन चली गोली, चार घायल

Sat, 07 Mar 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 07 Mar 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
goli at holi

फरीदाबाद के दयालपुर गांव में होली के दिन कुछ व्यक्तियों ने गोली मारकर एक महिला सहित चार लोगों को घायल कर दिया। उनको सेक्टर-आठ स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी सदर थाने को दी गई। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन


होली के दिन गांव दयालपुर से सूचना मिली कि कुछ लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि इसी गांव के धीरज, नीरज, मुकेश और विदित होली खेल रहे थे। ये सभी पड़ोसी हैं। इसी दौरान कुछ अन्य लोगाें के साथ चारों का झगड़ा हो गया। देखते-देखते ही बात इतनी बिगड़ गई कि आरोपियों ने इन चारों पर गोली चला दी।
विज्ञापन


घटना में महिला मुकेश और बच्चे विदित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भेज दिया गया। धीरज और नीरज का इलाज सेक्टर-आठ स्थित अस्पताल में चल रहा है। सदर थाना प्रभारी प्रितपाल ने बताया कि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों ने गोली चलाई है, वे भी स्थानीय निवासी हैं। पुलिस अपने स्तर की जांच कर रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed