फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   golgappa vender brutally killed in mangolpuri delhi

गोलगप्पे नहीं खिलाए तो युवक को 18 बार चाकू से गोदा

Tue, 11 Apr 2017 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Apr 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
golgappa vender brutally killed in mangolpuri delhi
गोलगप्पे बेचता था मृतक

नई दिल्ली के मंगोलपुरी में रविवार रात गोलगप्पे नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर पर 18 जख्म मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतक मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश रह चुका था। 

विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि हत्या रंजिश की वजह से की गई है। मंगोलपुरी थाना पुलिस दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त आई ब्लॉक मंगोलपुरी निवासी राजू उर्फ गोलगप्पा (22) के रूप में हुई है। उसके पिता राधेश्याम इलाके में गोलगप्पा बेचते हैं। राजू पहले झपटमारी और जेबतराशी करता था, लेकिन अब अपराधिक वारदात को छोड़कर पिता के साथ काम में लग गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में थे आरोपी

golgappa vender brutally killed in mangolpuri delhi
शव

रविवार रात दुकान बंद करने के बाद राजू अपने पिता के साथ घर आ रहा था। घर पहुंचने पर राधेश्याम ने देखा कि राजू नहीं आया है। वापस जाने पर कुछ दूर पर वह लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। राधेश्याम के मुताबिक, मरने से पूर्व राजू ने बताया कि पांच-छह आरोपी उससे गोलगप्पे मांग रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

सभी आरोपी शराब के नशे में थे। राजू को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि राजू की कई बदमाशों से रंजिश चल रही थी। कुछ दिन पहले भी बदमाशों से उसका झगड़ा हुआ था। आशंका है कि उसी रंजिश की वजह से हत्या की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed