फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gold Madlist Ghazal's mysterious death came before a photo sent to Chief Minister Akhilesh

गोल्ड मैडलिस्ट गजल की रहस्यमयी मौत से पहले की सामने आई एक फोटो सीएम अखिलेश को भेजी

Sun, 05 Feb 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 05 Feb 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Gold Madlist Ghazal's mysterious death came before a photo sent to Chief Minister Akhilesh
gajal - फोटो : अमर उजाला

ग्रेनो वेस्ट स्थित डीपीएस वर्ल्ड स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा गजल की मौत मामले में प्रिंसिपल समेत पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं पर केस दर्ज होने के बाद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पीड़ित परिजन व स्टेलर जीवन सोसायटी के लोगों में रोष है।

विज्ञापन



वे गजल की मौत से पर्दा उठाने के प्रयास में जुटे हैं। इसी कड़ी में घटना के दिन स्कूल में हुई जूडो प्रतियोगिता के बाद का एक फोटो सामने आया है। परिजन ने इस फोटो को सीएम अखिलेश, अमित शाह समेत कई नेताओं को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी है। 
विज्ञापन



31 जनवरी को स्टेलर जीवन सोसायटी निवासी लालचंद यादव की 8 वर्षीय बेटी गजल की मौत हो गई थी। गजल स्कूल गई थी और उस दिन उसकी जूडो की प्रतियोगिता थी। स्कूल से उसे अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजन ने गजल की मौत में प्रिंसिपल समेत पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं पर लापरवाही का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। अब, परिजन व सोसायटी के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को लोग गजल के स्कूल गए थे और देेर रात तक उन्होंने सोसायटी में भी मीटिंग की थी।



सोसायटी के लोगों को घटना के दिन पुरस्कार वितरण के दौरान का एक फोटो मिला है, जिसमें गजल अन्य स्कूल बच्चों के साथ सबसे पीछे बैठी है और सामान्य नहीं दिख रही है। परिजन ने सीएम समेत अन्य नेताओं को यह फोटो ट्वीट कर कहा कि जूडो प्रतियोगिता के बाद गजल दर्द से कराह रही थी। इस मामले में रविवार को सोसायटी के लोग पीड़ित परिजन  के साथ पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed