बिसाहड़ा में गोकशी मामले में 11 जुलाई को होगी सुनवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा में गोकशी मामले में 156/3 की अर्जी पर जिला न्यायालय ने सुनवाई के लिए अब 11 जुलाई की तारीख तय की है।
11 जुलाई को बहस होने की संभावना है। उसके बाद ही फैसला आएगा। जिला न्यायालय में बिसाहड़ा गांव के सूरजपाल की तरफ से 156/3 के तहत अर्जी दाखिल की गई थी।
जिसमें इकलाख के परिवार के खिलाफ गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई।
11 जुलाई को बहस होगी
कोर्ट ने पिछली तारीख पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा था। 6 जुलाई को फैसला सुनाने के लिए तारीख लगाई थी, लेकिन अभियोजन पक्ष के वकील ने ग्रामीणों की तरफ से दिए गए कुछ और साक्ष्य कोर्ट में जमा कराए हैं।
इन साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट अब 11 जुलाई को सुनवाई करेगा। इसके बाद ही गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।
ग्रामीणों के अधिवक्ता राजीव त्यागी ने बताया कि कुछ और साक्ष्य ग्रामीणों के पक्ष में कोर्ट में जमा कराए गए है। अब कोर्ट में 11 जुलाई को बहस होगी।