'ईश्वर केजरीवाल को माफ करें, उन्हें नहीं पता वे क्या बोलते हैं'
दिल्ली के सीएम केजरीवाल द्वारा एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में एलजी पर की गई टिप्पणी का उन्हें जवाब मिला है। ये जवाब केजरीवाल को खुद उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिया है।
नजीब जंग ने कहा है कि ईश्वर केजरीवाल को माफ करें क्योंकि वह नहीं जानते कि वे क्या बोलते हैं। एलजी के मुताबिक केजरीवाल के बयानों पर उन्हें क्षमा कर देना चाहिए।
गौरतलब है कि इंटरव्यू में केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर तीखा हमले करते हुए उन्हें बीजीपी का पोलिंग एजेंट बताया था।
केजरीवाल को किसकी चिंता नहीं?
इतना ही नहीं केजरीवाल ने एलजी पर ये आरोप भी लगाया था कि नजीब जंग ने अपने सरकारी आवास को भाजपा मुख्यालय बना दिया है।
केजरीवाल ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर अमित शाह का चौकीदार भी एलजी को बुलाए तो वे रेंगते हुए चले जाएंगे। हालांकि भाजपा ने दिल्ली के सीएम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें असुरक्षा और अक्षमता से ग्रस्त बताया था।
जबकि काग्रेंस के मुताबिक केजरीवाल केवल केंद्र सरकार से विवाद खड़ा करते रहते हैं और दिल्ली की जनता की उन्हें कोई चिंता नहीं है।