फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Giving skill training to minority youth is a historic initiative of Modi government: Kiren Rijiju

अल्पसंख्यक युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देना मोदी सरकार की ऐतिहासिक पहल : किरण रिजिजू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के साथ साझेदारी में तेजी से हो रहा प्रशिक्षण कार्य, 10,000 युवाओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर स्थित गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में तीन नई प्रयोगशालाओं के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने अल्पसंख्यकों के लिए मोदी सरकार की ओर से चल रही योजनाओं को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए कई विशेष योजनाएं शुरू की हैं। गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में भी प्रधानमंत्री विकास प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन योजना चल रही है।
यह पीएम विकास प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और केंद्र सरकार की साझेदारी से संचालित किया जा रहा है। रिजिजू ने कहा कि देश के सिख, मुस्लिम, ईसाई, पारसी, बौद्ध और जैन अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल में दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के साथ एमओयू साइन कर स्किल ट्रेनिंग केंद्र स्थापित किए गए, जहां न केवल प्रशिक्षण दिया जा रहा है बल्कि तीन महीने में प्रशिक्षुओं को नौकरी भी दिलवाई गई है। हर प्रशिक्षु को 2000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।
विज्ञापन

10 हजार युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने का लक्ष्य
केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि कमेटी ने सेवा कार्यों में अनुशासन और समर्पण का अद्भुत उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलों और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कालका और काहलों ने कहा कि यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी सरकार ने अल्पसंख्यक युवाओं के भविष्य को सुधारने की पहल की है। उन्होंने बताया कि 100 करोड़ रुपये की लागत से 10,000 युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने का लक्ष्य है और जरूरत पड़ने पर यह संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed