नए साल में पहले मनाया जश्न और फिर गंवा दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव लुहारली में तीन दोस्तों ने नए साल के जश्न मनाने के लिए एक युवक को पहले तो शराब पिलाई और मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
गंभीर अवस्था में उसे उसके घर पर डाल गए जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिजनों की ओर से दादरी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि लुहारली निवासी राजेंद्र पुत्र रामचंद्र ने तहरीर देकर आरोप है लगाया है कि उसका भाई रविंद्र बुधवार को गांव में ही था। शाम को तथाकथित रविंद्र के दोस्त कपिल, मोहित और एक अन्य युवक आए तथा उसे नए साल पर शराब पीकर जश्न मनाने के लिए ले गए।
जश्न बदल गया मातम में
जश्न के लिए ले गए उक्त लोगों ने पहले उसे जमकर शराब पिलाई और फिर उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रविंद्र को घायल अवस्था में रात में किसी समय घर में डालकर चले गए। सुबह जब देखा तो रविंद्र मृत अवस्था में पड़ा मिला।
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीटा था जिससे उसकी जान चली गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी है।
सीओ दादरी अनुराग सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हालांकि युवक की मौत कैसे हुई है, इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो पाएगा। उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।