चाहते हैं सम विषम तो इस नंबर पर दें अपनी राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने सम विषम स्कीम पर जनता की राय जानने केलिए सोमवार को वेबसाइट http://oddevenidea.delhi.gov.in लॉन्च कर दी है।
इस वेबसाइट पर जाकर कोई भी व्यक्ति अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर भरने के बाद पांच सवाल केजवाब देकर वाहनों का परिचालन समय-विषम नंबर के हिसाब पर अपनी राय आठ फरवरी तक दे सकता है। साथ ही सरकार ने हेल्पलाइन नंबर-09595561561 भी मिस कॉल के लिए जारी किया है। इससे भी राय दी जा सकती है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सम-विषय पर रायशुमारी की शुरुआत में एक ईमेल आईडी oddevenidea@gmail.com जारी की थी जिस पर अपनी राय भेजी जा सकती है।
इस पर करीब दस हजार सुझाव आ चुके हैं। अब सरकार ने वेबसाइट और मिस कॉल केलिए नंबर जारी किया है। मोबाइल नंबर पर मिस कॉल करने पर भी वेबसाइट की तरह ही सवाल के विकल्प आएंगे जिसे चुनना है।
दिल्ली के सुझाव के बाद तय होगा सम-विषम का भविष्य
मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारी का कहना है कि आठ फरवरी तक आए सुझावों का अध्ययन कर सम-विषम का भविष्य तय होगा। इस दौरान हर विधानसभा में 4-4 सभाएं एसडीएम की मदद से 6 और 7 फरवरी को की जाएगी। यहां लिखित में राय ली जाएगी।
बताते चलें कि दिल्ली सरकार ने एक जनवरी से 15 जनवरी के बीच सम-विषम नंबर केहिसाब से वाहन परिचालन की स्कीम दिल्ली में लागू की थी। सरकार ने दावा किया था कि उससे प्रदूषण कम हुआ है।
साथ ही सड़क पर ट्रैफिक जाम की दिक्कत खत्म हो गई थी। इसी का हवाला देकर फिर से सम-विषम स्कीम लागू करने के दबाव की बात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी मंत्री लगातार कह रहे हैं।
रायशुमारी के सवाल
रायशुमारी में सबसे पहला सवाल है, क्या आप चाहते हैं कि सम-विषम योजना फिर से लागू हो? दूसरा सवाल है, अगर हां तो कब से? चार विकल्प 14 फरवरी, एक मार्च, एक अप्रैल या एक मई दिए गए हैं।
तीसरा सवाल है कि क्या परीक्षा वाले महीने मार्च में भी इसे लागू किया जा सकता है? इस बार सम-विषम स्कीम कितने दिन केलिए लागू किया जाए? विकल्प है-15 दिन, एक महीना, हर महीने 15 दिन या स्थायी तौर पर?
फिर यह भी पूछा गया है कि जिन्हें पिछली बार छूट दी गई थी उसमें से किसी की छूट खत्म की जा सकती है या छूट की श्रेणी में कुछ और लोग जोड़े जा सकते हैं? अंत में 250 शब्दों तक अपनी राय भी दे सकते हैं।