फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   "Give Kmishrr uncle shop my father, I have paid school fees'

'कमिश्नर अंकल मेरे पापा को दुकान दे दो, मुझे स्कूल की फीस भरनी है'

Thu, 30 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
"Give Kmishrr uncle shop my father, I have paid school fees'
बच्चों ने लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला

अभी तक आपने समस्याओं को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों को निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए देखा होगा। लेकिन बुधवार को छोटे-छोटे बच्चे अपनी समस्या को लेकर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जल्द दुकान आवंटित करने की मांग करते हुए नजर आए।

विज्ञापन


ये बच्चे पुरानी सब्जी मंडी मार्केट नंबर एक के रहने वाले हैं जो अपने परिजनों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। बच्चे कमिश्रर अंकल से फीस जमा करने की दुहाई दे रहे थे।
विज्ञापन


उन्हें कमिश्रर अंकल तो नहीं मिले लेकिन संयुक्त आयुक्त ने उनकी बात सुनकर जल्द समस्या का हल कराने का भरोसा दिया है। ज्ञात हो कि करीब डेढ़ साल पहले पुरानी सब्जी मंडी मार्केट नंबर एक में कच्चे खोखे को तोड़कर वहां पक्की दुकान बनाकर पात्रों को देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आज तक इसे अमल में नहीं लाया जा सका। जो परिवारों का इस खोखे से घर का खर्चा चल रहा था अब उनके सामने संकट पैदा हो गया है।क्योंकि आय का और कोई साधन नहीं है।


बुधवार को रितिका, गुनगुन, निकुंज, चंदन, सार्थक, सांई, ऋषभ, सिद्धि, आशिमा, हर्षित, रोहित, चंदन आदि अपने परिजनों के साथ नगर निगम पहुंचे। उन्होंने अपने हाथ में कागज पर लिख रखा था कि कमिश्रर अंकल मेरे पापा को दुकान दे दो, मुझे स्कूल की फीस भरनी है।

बच्चों के प्रदर्शन की सूचना पर संयुक्त आयुक्त आशिमा सांगवान ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया और जल्द दुकानें आवंटित कराने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed