{"_id":"5b87808b8b749c71cc46557b1f9b30b8","slug":"give-garland-not-make-a-mess-in-electoral-expenses","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की माला बिगाड़ सकती है चुनावी गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की माला बिगाड़ सकती है चुनावी गणित
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 13 Mar 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलों की माला पहनना और पहनाना लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के खर्च में गड़बड़झाला पैदा करा सकती है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च का लेखा परीक्षण के लिए मार्केट सर्वे के बाद प्रशासन ने सभी वस्तुओं की दरों का निर्धारण कर दिया है।
विज्ञापन
इसमें फूल माला से लेकर चाय-पानी तक का रेट फिक्स कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम एसवीएस रंगाराव ने सर्वे के बाद तैयार की गई दरों को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
अब प्रत्येक पार्टी प्रत्याशी का खर्च इसी सूची के आधार पर किया जाएगा। सूची में निर्धारित दरों के अनुसार सामान्य से बड़ी गुलाब के फूलों की माला यदि किसी पार्टी प्रत्याशी या फिर उसके स्टार प्रचारक के स्वागत के लिए प्रयोग की जाती है तो उसके लिए 300 रुपये प्रति माला के हिसाब से खर्चा जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार इसी साइज की गेंदा के फूल की प्रत्येक माला के लिए प्रत्याशी के खाते में 50 रुपये खर्चा दर्ज किया जाएगा। जिला निर्वाचन की सर्वे रेट सूची में एक चाय का दाम 6 रुपये रखा गया है।
कॉफी के लिए 10 और पानी की बोतल के लिए 15 रुपये निर्धारित किए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को अगर पार्टी प्रत्याशी लंच कराता है तो एक लंच पैकेट की एवज में 60 रुपये उसके चुनावी खर्च में जोड़ दिए जाएंगे।
इसी प्रकार समोसा और ब्रेड पकौड़ा के लिए 7 रुपये, मठरी के लिए 4 रुपये का खर्च जोड़ा जाएगा।