फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girlfriend was shot for pressuring her to marry

सनकी आशिक की करतूत: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका को मारी गोली, युवती ने सबक सिखाने की दी थी धमकी

Thu, 18 May 2023 10:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 18 May 2023 10:05 PM IST
सार

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची कापसहेड़ा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद आरोपी धीरज यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, दो कारतूस और कार बरामद कर ली है।

विज्ञापन
girlfriend was shot for pressuring her to marry
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक युवक ने शादी का दबाव बनाने पर अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से फरार हो गया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची कापसहेड़ा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद आरोपी धीरज यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, दो कारतूस और कार बरामद कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अपने परिवार के साथ कापसहेड़ा इलाके में रहती है। 14 मई की रात अस्पताल से पुलिस को एक युवती को गोली मारने की जानकारी मिली। वहां पहुंचने पर पता चला कि युवती बयान देने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों ने बताया कि एक युवक उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया है। पुलिस युवती की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कापसहेड़ा निवासी धीरज यादव से प्यार करती थी। 14 मई वह उससे मिलने के लिए गई थी। वह रात में 9.15 बजे उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। धीरज ने बताया कि युवती उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। वह शादी करने से मना कर चुका था। 14 मई को युवती ने उससे झगड़ा करने लगी और शादी नहीं करने पर सबक सिखाने की धमकी देने लगी। कहासुनी होने पर उसने पीड़िता को गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed