फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girlfriend refuse to marry boy committed suicide in delhi

शादी से इंकार पर युवक ने वीडियो बनाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड को बताया जिम्मेदार

Fri, 15 Nov 2019 09:27 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 15 Nov 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
girlfriend refuse to marry boy committed suicide in delhi
मृतक हरप्रीत - फोटो : अमर उजाला

निहाल विहार में प्यार में कथित धोखा मिलने पर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पहले युवक ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिख व वीडियो बनाकर अपनी आपबीती बताई। गर्लफ्रेंड के शादी करने से इंकार करने से वह आहत था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड व उसके दो दोस्त को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने युवक की गर्लफ्रेंड के खिलाफ उकसाने का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम हरप्रीत सिंह (30) है। वह माता-पिता, बहन और छोटे भाई जसप्रीत के साथ निहाल विहार में रहता था। वह निजी कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले एक्सीडेंट होने की वजह से वह इन दिनों घर पर रहता था। गत 12 नवंबर की रात हरप्रीत ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें
विज्ञापन

उसने अपनी गर्लफ्रेंड व उसके दो दोस्तों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। जांच के दौरान पुलिस को उसके फोन में वीडियो मिले जिसे उसने खुदकुशी करने से पहले बनाया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्लफ्रेंड व उसके परिवार वालों ने शादी से कर दिया था इंकार 
हरप्रीत के भाई जसप्रीत ने बताया कि उसका भाई जिस कंपनी में काम करता था उस कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से प्यार करता था। हरप्रीत उस लड़की से शादी करना चाहता था और अपने परिवार वालों को इस बारे में बताया था। दस-पंद्रह दिन पहले हरप्रीत के पिता रिश्ता तय करने के लिए लड़की के घर गए थे लेकिन लड़की व उसके परिवार वालों ने शादी से मना कर दिया। उसके बाद से हरप्रीत परेशान था। अपने सुसाइड नोट में उसने लिखा कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को ब्याज पर लेकर सात लाख रुपये दिये थे। रुपये मांगने पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे दुष्कर्म के मामलेे में फंसाने की धमकी दी थी। 


दोस्त को फेसबुक पर मौत की खबर देने के लिए कहा 
हरप्रीत ने फेसबुक पर अपने एक दोस्त को संबोधित करते हुए लिखा है कि भाई बहुत कोशिश के बावजूद वह लड़की के दिए दुख को भुल नहीं पा रहा है। उसके दोस्तों ने मुझे मजबूर कर दिया है। उसने दोस्त से कहा कि मैं खुदकुशी कर रहा हूं। तुम मेरे मरने की खबर व मेरी आखिरी फोटो को फेसबुक पर अपडेट कर देना। लड़की ने अपना नंबर बदल लिया है उसकी मां का नंबर मेरे फोन में है। लड़की को मेरे अंतिम संस्कार में आने के लिए जरूर कहना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed