फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl working in MNC commits suicide friend had promised her marriage

Delhi: एमएनसी में कार्यरत युवती ने की खुदकुशी, दोस्त ने दिया था शादी का झांसा, दो वर्ष से थी दोस्ती

Mon, 29 Jul 2024 07:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 29 Jul 2024 07:19 AM IST
सार

दक्षिण-पूर्वी जिले के कालकाजी थाना इलाके के डीडीए फ्लैट्स में मल्टी नेशनल कंपनी में उच्च पद पर काम कर रही युवती चांदनी(35) पुत्री शोभा लांबा ने बृहस्पतिवार रात को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Girl working in MNC commits suicide friend had promised her marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्वी जिले के कालकाजी थाना इलाके के डीडीए फ्लैट्स में मल्टी नेशनल कंपनी में उच्च पद पर काम कर रही युवती चांदनी(35) पुत्री शोभा लांबा ने बृहस्पतिवार रात को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती की मेटीमोनियल साइट पर बड़ौत, यूपी के एक युवक डाॅ. अभिनव तोमर से दोस्ती हुई थी। दोनों की पिछले दो वर्ष से दोस्ती थी। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया था और बाद में वादे से मुकर गया।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्र्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चांदनी ब्लाक एल-1, डीडीए फ्लैट्स में रहती थी। उसने शुक्रवार सुबह काफी देर तक गेट नहीं खोला तो मां शोभा लांबा को संदेह हुआ। कमरा अंदर से दरवाजा बंद था। उन्होंने दूसरी चाबी से कमरे का गेट खोला तो चांदनी चुन्नी की जरिए फंदे से लटकी मिली। उन्होंने इलाके में आम आदमी पार्टी के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र राठौर को इसकी सूचना दी। चांदनी को तुंरत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शोभा लांबा ने बताया कि डाॅ. अभिनव तोमर दो बार उनके घर आया है और हर बार शादी करने की बात कही थी। परिजनों ने बताया कि चांदनी के मोबाइल से एक पोस्ट मिली है जो उसने स्टेट्स पर भी लगाई थी। उसने इसमें लिखा है कि उसकी मौत के लिए अभिनव जिम्मेदार होगा। कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed