फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl was molested and beaten up by her brother-in-law and his brother-in-law In Delhi

Delhi: साली के साथ जीजा ने की छेड़छाड़, मौका देख जीजा के बहनोई ने भी की गंदी हरकत; युवती ने ऐसे सिखाया सबक

Mon, 17 Mar 2025 06:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 17 Mar 2025 06:24 PM IST
सार

दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक युवती ने अपने जीजा, उसके बहनोई पर छेड़छाड़ और पिता पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
 

विज्ञापन
girl was molested and beaten up by her brother-in-law and his brother-in-law In Delhi
युवती से छेड़छाड़ - फोटो : AI

विस्तार

अलीपुर इलाके में बहन की ससुराल आई एक युवती ने अपने जीजा, उसके बहनोई पर छेड़छाड़ और पिता पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं उसके जीजा के पिता ने भी घर के बाहर होली खेलने से मना करने पर युवती पर ईंट से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि होली के दिन उसके जीजा उसे लेकर अपने घर आए थे। शराब के नशे में उन्होंने उनके साथ छेड़छाड़ की। शर्म की वजह से उसने किसी को नहीं बताया। वह अपनी बहन के बेटे को लेकर घर के बाहर आ गई। उसका आरोप है कि जीजा के पिता और बहनोई ने उसके साथ गाली-गलौज की और जीजा का बहनोई उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बहन के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। परेशान होकर उसने ईंट उठाकर मारा, जो जीजा के पिता के सिर में लगी।
विज्ञापन


वहीं, उसके जीजा के पिता ने युवती पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह अपनी बहू और उसकी बहन को घर के बाहर होली खेलने से मना किया, इस बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों ने गुस्से में आकर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फुट गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का इलाज करवाया और मामला दर्ज कर लिया। वहीं, अगले दिन युवती ने भी जीजा, उसके बहनोई और जीजा के पिता पर मारपीट और छेड़छाड़ करने की शिकायत की। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed