{"_id":"6aa95fc308f86d3e57061664","slug":"the-taste-of-gautam-buddha-nagars-bakery-products-will-reach-across-the-country-and-the-world-delhi-ncr-news-c-23-1-lko1064-106198-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: देश-दुनिया तक पहुंचेगा गौतमबुद्ध नगर की बेकरी का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: देश-दुनिया तक पहुंचेगा गौतमबुद्ध नगर की बेकरी का स्वाद
विज्ञापन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में स्थानीय उत्पादों की होगी ब्रांडिंग, चार स्टॉल आवंटित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 में इस बार गौतमबुद्ध नगर के बेकरी उत्पादों को देश-विदेश के खरीदारों और आगंतुकों के सामने अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले ट्रेड शो में पांच लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में स्थानीय बेकरी उत्पादकों को अपने उत्पादों के प्रचार के साथ कारोबार बढ़ाने का भी अवसर मिलेगा।
यूपीआईटीएस में इस बार एक जनपद, एक व्यंजन (ओडीओसी) का विशेष पवेलियन बनाया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक पवेलियन में कुल 113 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनका आवंटन किया जा चुका है। इनमें गौतमबुद्ध नगर के बेकरी उत्पादों के लिए चार स्टॉल शामिल हैं। संबंधित कंपनियों को स्टॉल आवंटित कर दिए गए हैं।
यूपी के पारंपरिक व्यंजनों की दिखेगी विविधता
ओडीओसी पवेलियन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के प्रसिद्ध व्यंजन भी लोगों को आकर्षित करेंगे। अंबेडकर नगर की बालूशाही, बाराबंकी की चंद्रकला, अलीगढ़ की चमचम, आगरा का पेठा, हाथरस की रबड़ी, कासगंज की सोनपापड़ी और मथुरा के पेड़े जैसे पारंपरिक उत्पाद यहां उपलब्ध होंगे। आगंतुक इन उत्पादों का स्वाद लेने के साथ खरीदारी भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
बड़े बाजार तक पहुंचाने का प्रयास
आयोजकों के अनुसार उत्तर प्रदेश की पहचान केवल इतिहास, धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत, कृषि, उद्योग और पर्यटन तक सीमित नहीं है। प्रदेश की खान-पान की समृद्ध परंपरा और पारंपरिक व्यंजन भी उसकी विशिष्ट पहचान हैं। ट्रेड शो के जरिये इन्हें बड़े बाजार और देश-विदेश के उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कोट
सरकार के इस फैसले से बेकरी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। यूपीआईटीएस-2026 के मंच से हमें एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिलेगा। जिले के बेकरी उत्पाद का स्वाद दूर तक जाएगा तो कारोबार भी बढ़ेगा।-अनिल शुक्ला, बेकरी निर्माता
ओडीओसी योजना के तहत हर जिले का एक व्यंजन तय किया गया है। प्रदर्शनी में इन व्यंजनों को बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा। गौतमबुद्ध नगर के बेकरी उत्पादों का स्वाद भी लोगों को मिलेगा।
-पंकज निर्वाण, उपायुक्त उद्योग, गौतमबुद्ध नगर