फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl was kidnapped and raped a friend's house.

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दोस्त के घर रेप

Tue, 26 May 2015 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 May 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
Girl was kidnapped and raped a friend's house.

दक्षिण जिले की फतेहपुरबेरी थाना इलाके में आठवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


मेडिकल जांच में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। फतेहपुर बेरी थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्जकर नाबलिग समेत दो युवकों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी नाबालिग है और उसकी उम्र 17 वर्ष है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली स्नेहा(15, बदला हुआ नाम) जौनपुर गांव में परिवार के साथ रहती है।वह परिवार में इकलौती लड़की है।
विज्ञापन


वह जौनपुर में ही स्थित सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। स्नेहा ने फतेहपुरबेरी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके घर की बगल में दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर कमरे में बंद करके की घिनौनी हरकत

Girl was kidnapped and raped a friend's house.

इस दुकान पर एक लड़का रामवीर (17, बदला हुआ नाम) आता-रहता था। वह उसकी मम्मी को भी जानता था। इस कारण वह घर  पर भी फोन कर लेता था।

22 मई को रामवीर ने उसे फोन किया और धमकाकर घर से बाहर बुला लिया। इसके बाद वह उसे लगातार धमकाता रहा। उसने उसे दोस्त मनीष की बाइक पर बैठा दिया।
 
मनीष उसे अपने कमरे में ले लिया। यहां पर रामवीर भी आ गया। उसे कमरे में बंद करके रखा गया। रात को रामवीर ने उसके साथ गलत काम किया। अगले दिन उसने घर पहुंचकर सारी बात परिजनों को बताई।

परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने मामला दर्जकर रामवीर व मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष को रामवीर का साथ देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed