{"_id":"5d2698e38ebc3e6ce70a8cca","slug":"girl-student-approaches-high-court-for-denying-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं में दाखिला न मिलने पर छात्रा पहुंची हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं में दाखिला न मिलने पर छात्रा पहुंची हाईकोर्ट
Thu, 11 Jul 2019 07:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
DELHI HIGH COURT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना विहार के एक सरकारी स्कूल की छात्रा सपना ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 11वीं में दाखिला दिलाने की गुहार लगाई है। स्कूल 10वीं पास होने के बाद भी छात्रा को दाखिला नहीं दे रहा है। इसके अलावा, दसवीं कक्षा में फेल होने के बाद स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र न मिलने पर अन्य छात्रों ने भी हाईकोर्ट का रुख किया है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा के समक्ष सपना की याचिका तथा मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के समक्ष अन्य छात्रों की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। इन याचिकाओं में दिल्ली सरकार, शिक्षा निदेशालय तथा संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन
इन छात्रों की ओर से यह याचिकाएं एनजीओ सोशल जूरिस्ट के वकील अशोक अग्रवाल के जरिए दायर की गई हैं। सपना ने याचिका में कहा है कि 2018-19 में उसकी विज्ञान विषय में कंपार्टमेंट आ गई थी।
विज्ञापन
उसने कंपार्टमेंट परीक्षा दी, लेकिन पास नहीं हो पाई। उसने 2019 में ही दोबारा कंपार्टमेंट के पेपर देकर यह परीक्षा पास कर ली। दसवीं पास होने के बाद भी स्कूल उसे 2019-20 सेशन में दाखिला नहीं दे रहा है।
इसी प्रकार का एक मामला यशरब फरहान कुरैशी का है। उसे दूसरे स्कूल में दाखिले के लिए स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (टीसी) जारी नहीं किया जा रहा है। वह घर के आर्थिक हालात खराब होने के कारण पब्लिक स्कूल में पढ़ने में समर्थ नहीं है और इसलिए दूसरे स्कूल में दाखिला चाहता है।
उसके अलावा कई ऐसे छात्र हैं, जो नौवीं कक्षा में दो बार फेल हो चुके हैं, लेकिन उन्हें दोबारा दाखिला देने से मना किया जा रहा है, जबकि वह पढ़ना चाहते हैं।