{"_id":"59d3aa174f1c1bac538b58e9","slug":"girl-released-by-her-parents-in-delhi-after-getting-marriage-by-her-will-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मर्जी से शादी करने वाली लड़की को घरवालों ने दी सजा, पहुंचा महिला आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मर्जी से शादी करने वाली लड़की को घरवालों ने दी सजा, पहुंचा महिला आयोग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Oct 2017 03:38 PM IST
सार
डीसीडब्ल्यू ने बंधक बनाई गई लड़की को छुड़वाया
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने बंधक बनाई गई एक लड़की को उसके परिवार से छुड़वाया है। अपनी मर्जी से शादी करने के कारण लड़की के परिवार वालों ने उसे बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
लड़की ने आयोग की वूमेन हेल्पलाइन-181 पर सहायता मांगी थी। आयोग की टीम ने अपनी मोबाइल हेल्पलाइन की काउंसलर और दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद लड़की को उसके घर से छुड़वाया गया।
विज्ञापन
आयोग के अनुसार, दीपिका (परिवर्तित नाम) ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ एक सप्ताह पहले मंदिर में शादी कर ली थी। यह बात लड़की के परिवार वालों को नागवार गुजरी। दीपिका के पति से मारपीट की गई और दीपिका को घर में ही बंधक बना लिया। मौका मिलते ही दीपिका ने आयोग की वूमेन हेल्पलाइन पर मदद मांगी। ब्यूरो
विज्ञापन