फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl raped by friend and thrown from fourth floor in delhi

दोस्त ने रेप के बाद निर्वस्त्र लड़की को चौथी मंजिल से फेंका, चिल्लाने की आवाज सुन पहुंचे लोग

Tue, 15 Aug 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Aug 2017 09:24 PM IST
सार

युवती से रेप करने के बाद उसे चौथी मंजिल से फेंका       
-घर छोड़ने के बहाने निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम
-साथ घूमने गए दोस्तों के खुलासे के बाद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार       
 

विज्ञापन
girl raped by friend and thrown from fourth floor in delhi
demo pic

विस्तार

बेगमपुर इलाके में दिल्ली को शर्मसार करने वाली और एक घटना सामने आयी है। एक युवक ने 20 साल की युवती से रेप करने के बाद उसे नग्न अवस्था में मकान की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो एक युवक को भागता देख पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बेगमपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल के मुताबिक आरोपी की पहचान रामा विहार निवासी दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नग्न अवस्‍था में लहूलुहान पड़ी थी वह

girl raped by friend and thrown from fourth floor in delhi
सांकेत‌िक च‌ित्र

वह पांच सितारा होटल में काम करता है। शुक्रवार रात करीब दो बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। रामा विहार डी ब्लॉक के एक निर्माणाधीन चार मंजिला मकान के नीचे पुलिस ने एक युवती को नग्न अवस्था में लहूलुहान पड़ा देखा।

पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से खून से सनी युवती के टीशर्ट व ईंट को अपने कब्जे में कर लिया। पुलिस को मौके पर दो युवक-युवती मिले। उसने युवती को पहचानने की बात कही। उन लोगों ने पुलिस को बताया कि युवती उसकी दोस्त है।

उनके माध्यम से ही पीड़िता दीपक से मिली थी। बृहस्पतिवार को दीपक ने सभी दोस्तों के साथ एक ही बुलेट पर सवार होकर कनॉट प्लेस घुमने का प्रोग्राम बनाया। रास्ते में चेकिंग होने की वजह से पुलिस ने उसकी बुलेट जब्त कर ली।

जख्मी हालत में पड़ी थी लड़की

girl raped by friend and thrown from fourth floor in delhi
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला

उसके बाद सभी वापस ऑटो में बैठकर बेगमपुर जाने लगे। रामा विहार के पास दीपक ने अपनी कार लाकर सभी को पहुंचाने की बात कही और युवती को अपने साथ ले गया। लेकिन काफी देर होने पर युवक-युवती दीपक व अपनी दोस्त की तलाश करने लगे।

​इसी दौरान उन लोगों ने पुलिस को देखा और वहां उसकी दोस्त जख्मी हालत में पड़ी थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने दीपक की तलाश शुरू कर दी और शनिवार तड़के उसे गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed