फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl Killed in Delhi: Girl Murdered In Delhi's Malviya Nagar Area News in Hindi

Delhi Murder: शादी से मना करने पर लड़की की रॉड मारकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 02:27 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 28 Jul 2023 02:27 PM IST
सार

युवक ने रॉड से हमला कर लड़की को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े हुए इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Girl Killed in Delhi: Girl Murdered In Delhi's Malviya Nagar Area News in Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े एक लड़की को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने रॉड से हमला कर लड़की की हत्या कर दी। हमले में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वारदात अरबिंदो कॉलेज के पास हुई है। यहां विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक में लड़की का शव मिला है। लड़की की उम्र 25 साल बताई जा रही है। पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान इरफान (28) के रूप में हुई है, जो संगम विहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका के परिजन रिश्तेदार हैं। लड़की के परिवार वालों ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था और पीड़िता ने युवक से बात करना बंद कर दिया था। इस इनकार से वह परेशान हो गया। जिसके बाद उसने लड़की की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। लड़की ने इसी साल कमला नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया है और मालवीय नगर इलाके से स्टेनो की कोचिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस कॉलेज और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टपॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed