फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl murdered by slitting her throat in Azadpur of Delhi

Delhi: आजादपुर में युवती की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

Sat, 27 Aug 2022 11:14 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 27 Aug 2022 11:14 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर पुलिस स्टेशन पर सूचना मिली कि आजादपुर के केवल पार्क में एक महिला खून से लथपथ पड़ी है। एक टीम मौके पर भेजी गई तो देखा कि एक युवती का शव पड़ा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Girl murdered by slitting her throat in Azadpur of Delhi
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श नगर इलाके में शनिवार रात फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने कार्यालय में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब सात बजे पुलिस को केवल पार्क स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में युवती की हत्या की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवती की धारदार हथियार से गला रेता गया है और कमरे में खून फैला हुआ है। छानबीन करने पर पता चला कि 23 साल की युवती फाइनेंस कंपनी में बतौर टेलीकॉलर काम करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर लिया है और कंपनी के मालिक से पूछताछ कर रही है। पुलिस युवती के परिवार वालों को भी घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed