{"_id":"c44b066e66b949e38237a9e1ccb5b23c","slug":"girl-molested-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को राह चलते छेड़ता है मनचला, शादी की दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को राह चलते छेड़ता है मनचला, शादी की दे रहा धमकी
Updated Thu, 24 Dec 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने एक मनचले से परेशान होकर पुलिस से मदद मांगी है। पीड़िता का आरोप है कि मनचले ने उसका घर से निकलना भी मुश्किल कर रखा है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक 15 नवंबर की शाम वह खरीदारी करने के लिए घर से बाजार जाने को निकली थी। रास्ते में चुन्नू उर्फ सूरज निवासी भीम बस्ती ने जबरन रोक कर उसके साथ छेडख़ानी की। घर लौट पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
घरवालों ने चुन्नू के परिजनों से इसकी शिकायत की। आरोप है कि इसके बाद से चुन्नू युवती के और भी पीछे पड़ गया। युवती के घर से बाहर निकलने पर उसे उठवाने और जबरन उससे शादी करने की धमकी देता है।
विज्ञापन
एसएचओ ओल्ड ने बताया कि मामले की जांच महिला एएसआई को सौंपी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।