फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl molestation by naga baba arrested delhi police

महिला वकील से छेड़छाड़ में स्वयंभू नागा बाबा गिरफ्तार, भेजता था अश्लील मैसेज व वीडियो

Sun, 08 Jul 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jul 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
girl molestation by naga baba arrested delhi police
naga baba

पुलिस ने एक महिला वकील की शिकायत पर छेड़छाड़, अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में खुद को नागा बाबा बताने वाले साधु को गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि मिश्रा उर्फ रवि गिरी महाराज पिछले करीब पौने तीन माह से पुलिस को चकमा दे रहा था। शनिवार को पुलिस ने उसे रामलीला मैदान के नजदीक बने एक आश्रम से धर दबोचा। फिलहाल उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


 मध्य दिल्ली के हौजकाजी थाना पुलिस के अनुसार आरोपी अपने ठिकाने लगातार बदलकर चकमा देता रहा। पुलिस की टीम, राजस्थान, दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में उसके ठिकानों पर छापे मारती रही, लेकिन वह हाथ नहीं आया। शनिवार को एक सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के रामलीला मैदान के पास एक आश्रम से दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका खुद का आश्रम नहीं है, वह हरिद्वार, दिल्ली, ऋषिकेश, अलवर और मुरादाबाद के आश्रमों में अलग-अलग समय पर रहता है। वह हरिद्वार बिरला घाट, ललतारो पुल, प्राचीन हनुमान मंदिर में भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने उसे अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने के अलावा उससे अकेले मिलने और हरिद्वार आने को कहा। ऐसा न करने पर उसे उठवाने की धमकी दी।


परेशान होकर उसने गत 20 मार्च को दिल्ली पुलिस की हेल्प लाइन से मदद मांगी। गत 21-22 मार्च को आरोपी ने कॉल कर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 20 अप्रैल  को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में टीमें गठित की और आखिर उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed